Sunday 26th of January 2025

Delhi News: अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा

Reported by: PTC Bharat Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  April 28th 2024 10:31 AM  |  Updated: April 28th 2024 10:31 AM

Delhi News: अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा

ब्यूरोः दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने त्यागपत्र में कहा कि दिल्ली कांग्रेस इकाई ऐसी पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जिसका गठन केवल कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के आधार पर हुआ था। इसके बावजूद पार्टी ने दिल्ली में आप के साथ गठबंधन करने का फैसला किया।

PTC NETWORK
© 2025 PTC Bharat. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network