Saturday 27th of July 2024

Lok Sabha Election 2024: त्रिपुरा में सुबह 11 बजे तक हुआ सबसे अधिक मतदान, इस राज्य में हुई कम वोटिंग

Reported by: PTC Bharat Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  April 26th 2024 01:19 PM  |  Updated: April 26th 2024 01:19 PM

Lok Sabha Election 2024: त्रिपुरा में सुबह 11 बजे तक हुआ सबसे अधिक मतदान, इस राज्य में हुई कम वोटिंग

ब्यूरोः लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। त्रिपुरा में मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, क्योंकि भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में सुबह 11 बजे तक 36.42 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, इन राज्य छत्तीसगढ़ (35.47), मणिपुर (33.32) और पश्चिम बंगाल (31.25) में मतदान प्रतिशत अधिक रहा।  उधर, महाराष्ट्र में मतदान प्रतिशत कम रहा। इस राज्य में 18.83 प्रतिशत मतदान हुआ। 

सुबह 11 बजे तक का मतदान

  • असम - 27.43 प्रतिशत
  • बिहार-21.68 प्रतिशत
  • जम्मू और कश्मीर-26.61 प्रतिशत
  • कर्नाटक-22.34 प्रतिशत
  • केरल-25.61 प्रतिशत
  • मध्य प्रदेश-28.15 प्रतिशत
  • राजस्थान-26.84 प्रतिशत
  • उत्तर प्रदेश-24.31 प्रतिशत

88 संसदीय क्षेत्रों पर मतदान जारी

इस बीच लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए मतदान शुक्रवार को सुबह 7:00 बजे 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले 88 संसदीय क्षेत्रों मतदान जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि विपक्षी ब्लॉक-इंडिया- आम चुनावों में भाजपा को टक्कर देने के लिए गठित विरोधी दलों का गठबंधन, उन्हें सत्ता से बाहर करने की कोशिश कर रहा है। 

गर्मी के कारण इन मतदान केंद्रों की बढ़ाया समय

भीषण गर्मी के कारण, बिहार के बांका, मधेपुरा, खगड़िया और मुंगेर निर्वाचन क्षेत्रों के कई मतदान केंद्रों पर मतदान का समय शाम 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है, ताकि मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर आने में सुविधा हो। बहुजन समाज पार्टी के एक उम्मीदवार की मृत्यु के कारण मध्य प्रदेश में 29-बैतूल पीसी के लिए मतदान तीसरे चरण में पुनर्निर्धारित किया गया था। 

बता दें लोकसभा चुनाव के पहले चरण की 102 सीटों के लिए मतदान 19 अप्रैल को पूरा हुआ था। पहली बार वोट डालने के लिए 34.8 लाख मतदाता पंजीकृत हैं। इसके अलावा, 20-29 वर्ष की आयु के 3.28 करोड़ युवा मतदाता हैं। 1202 उम्मीदवार (पुरुष: 1098; महिला: 102; थर्ड जेंडर: 02) मैदान में हैं। चुनाव 7 चरणों में हो रहे हैं और नतीजे 4 जून को आएंगे।

PTC NETWORK
© 2024 PTC Bharat. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network