Saturday 27th of July 2024

Lok Sabha Election 6th Phase Voting: 8 राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग खत्म, 7 बजे तक 58.82% मतदान

Reported by: PTC Bharat Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  May 25th 2024 07:23 AM  |  Updated: May 25th 2024 07:19 PM

Lok Sabha Election 6th Phase Voting: 8 राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग खत्म, 7 बजे तक 58.82% मतदान

ब्यूरोः लोकसभा चुनाव के छठे फेज में शनिवार को 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर वोटिंग शाम 6 बजे खत्म हो गई। बूथ पर जो लोग लाइन में लगे हैं, उन्हें वोट डालने दिया जा रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, शनिवार को 58 सीटों पर दोपहर 7 बजे तक 58.82% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 78.19% और सबसे कम जम्मू-कश्मीर में 51.41% मतदान हुआ। पांच फेज में 429 सीटों पर मतदान हो चुका है। 1 जून को आखिरी 56 सीटों पर वोटिंग होगी।

कुल- 58.82%
बिहार- 52.80%
हरियाणा - 58.04 %
जम्मू कश्मीर- 51.41%
झारखंड - 62.13%
दिल्ली का एनसीटी - 54.31%
ओडिशा- 59.72%
उत्तर प्रदेश - 54.01%
पश्चिम बंगाल - 78.19%

शाम पांच बजे तक 57 फीसदी मतदान 

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में शाम पांच बजे तक 57 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। पश्चिम बंगाल अधिक मतदान के साथ सबसे आगे है। 

पश्चिम बंगाल के झारग्राम से भाजपा उम्मीदवार प्रणंत टुडू पर हमला हुआ। पत्थर लगने से उनका सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। मतदाताओं को धमकाए जाने की शिकायत मिलने के बाद टुडू गरबेटा में एक बूथ का दौरा कर रहे थे। प्रणंत टुडू की कार में भी तोड़फोड़ की गई है। भाजपा ने TMC पर हमले का आरोप लगाया है।

हरियाणा में शाम 5 बजे तक 55.93% वोटिंग हुई

अंबाला में 58.44%

भिवानी महेन्द्रगढ़ में 56.11%

फरीदाबाद में 53.64%

गुड़गांव में 51.75%

हिसार में 53.85%

करनाल में 55.71%

कुरूक्षेत्र में 58.38%

रोहतक में 58.28%

सिरसा में 59.57%

सोनीपत में 55.49%

दोपहर 3 बजे तक 49 फीसदी मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में अब तक दोपहर 3 बजे तक 49 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया है। पश्चिम बंगाल 70 प्रतिशत से अधिक मतदान के साथ सबसे आगे है। 

दोपहर 1 बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी मतदान? 

  • बिहार: 36.48%
  • हरियाणा: 36.48%
  • जम्मू और कश्मीर: 35.22%
  • झारखंड: 42.54%
  • दिल्ली: 34.37%
  • ओडिशा: 35.69%
  • उत्तर प्रदेश: 37.23%
  • पश्चिम बंगाल: 54.80%
  • कुल मिलाकर अनुमानित मतदान: 39.12%

एमएस धोनी ने रांची में डाला वोट

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अपने गृहनगर रांची में वोट डाला. जैसे ही वह मतदान केंद्र पर पहुंचे, लोगों ने उसी तरह प्रतिक्रिया व्यक्त की जैसे क्रिकेटर स्टेडियम में होते हैं।

सुबह 11 बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी मतदान?

  • बिहार- 23.67
  • हरियाणा- 22.09
  • जम्मू-कश्मीर- 23.11
  • झारखंड- 27.80
  • दिल्ली- 21.69
  • ओडिशा- 21.30
  • उत्तर प्रदेश- 27.06
  • पश्चिम बंगाल- 36.88

अरविंद केजरीवाल ने डाला वोट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक मतदान केंद्र पर वोट किया।

हरियाणा में सुबह 11:20 बजे तक 22.6 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रदेश में सबसे अधिक कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर मतदान हुआ। बता दें कुरुक्षेत्र में अब तक 26.7 प्रतिशत मतदान हुआ है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

दिल्ली में सोनिया गांधी अपने बेटे सांसद राहुल गांधी के साथ एक मतदान केंद्र पहुंची और वोट डाला।

सुबह 9 बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी मतदान?

  • बिहार- 9.66
  • हरियाणा- 8.31
  • जम्मू-कश्मीर- 8.89
  • झारखंड- 11.74
  • दिल्ली- 8.94
  • ओडिशा- 7.43
  • उत्तर प्रदेश- 12.33
  • पश्चिम बंगाल- 16.54

प्रियंका गांधी की बेटी मिराया वाड्रा और बेटे रेहान वाड्रा ने वोट डाला।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपनी पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ दिल्ली के एक पोलिंग बूथ पर वोट डाला।

उत्तर पश्चिम दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार योगेन्द्र चंदोलिया ने अपना वोट डाला।

नूंह विधायक आफताब अहमद ने गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नूंह विधानसभा के गांव बढ़ेलाकी के में बूथ नंबर 3 पर किया मतदान। इसके साथ उन्होंने गुरुग्राम लोकसभा की जनता से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

 पुरी में EVMs खराब, परेशानी के बीच वोट डाले बिना लौटे वोटर्स

कांग्रेस नेत्री चित्रा सरवारा ने अपने पति दिग्विजय सिंह के साथ मतदान किया।

दिल्ली: राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने अपना वोट डाला

अम्बाला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने मतदान किया।

दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने अपना वोट डाला।

छठे चरण के मतदान के बीच संबित पात्रा ने किया बड़ा दावा 

ओडिशा की पुरी सीट से बीजेपी के कैंडिडेट संबित पात्रा ने छठे चरण के मतदान के बीच बड़ा दावा किया है। उन्होंने वोट डालने से पहले कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी बिना कैल्कुलेशन के कुछ भी नहीं कहते हैं। वह सब कुछ कैल्कुलेशन के आधार पर कहते हैं। उन्होंने जो गणना की है, वह सच साबित होगी। पिछली बार उन्होंने 300 सीटें पार होने की बात कही थी, जो कि सच हुआ था। इस बार के आम चुनाव में भी उनकी गणना सही साबित होगी।

दुष्यंत चौटाला ने डाला वोट

जेजेपी नेता और हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा के सिरसा में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। इसके बाग उन्होंने अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई। उन्होंने कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करें और बदलाव के लिए वोट करें।

गौतम गंभीर ने किया मतदान 

पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने स्वामी दयानंद सर्वोदय कन्या विद्यालय, ओल्ड राजिंदर नगर से अपना मतदान किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि हर किसी को मतदान करना चाहिए क्योंकि यह हमारी शक्ति है। लोकतंत्र को और भी अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए लोगों का बड़ी संख्या में मतदान करना महत्वपूर्ण है।

विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ डाला वोट

विदेश मंत्री जयशंकर पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने अभी अपना वोट डाला है और मैं इस बूथ पर पहला पुरुष मतदाता था। हम चाहते हैं कि लोग बाहर आएं और वोट डालें क्योंकि यह देश के लिए एक निर्णायक क्षण है। 

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने डाला वोट

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने अपने पैतृक गांव मिर्जापुर, नारायणगढ़ में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। सीएम सैनी करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी के उम्मीदवार हैं। इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने पैतृक गांव मिर्जापुर में एक गुरुद्वारे में प्रार्थना की। बता दें आज हरियाणा की सभी 10 सीटों पर मतदान हो रहा है।

 मनोहर लाल खट्टर ने डाला वोट 

करनाल से भाजपा उम्मीदवार और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वोट डाला। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैंने अपना वोट डाल दिया है। मैं लोगों से लोकतंत्र के इस त्योहार में भाग लेने की अपील करता हूं और भाजपा पार्टी को वोट देने की भी अपील करता हूं। कांग्रेस उम्मीदवार मेरे लिए कोई चुनौती नहीं है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, उनकी पत्नी लक्ष्मी पुरी ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। दिल्ली की सभी 7 सीटों पर आज मतदान हो रहा है।

पीएम मोदी ने लोगों से वोट करने की अपील

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं 2024 के लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान करने वाले सभी लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं। हर वोट मायने रखता है, अपना भी मत गिनें! लोकतंत्र तब फलता-फूलता है जब उसके लोग चुनावी प्रक्रिया में लगे और सक्रिय होते हैं। मैं विशेष रूप से आग्रह करता हूं महिला मतदाता और युवा मतदाता बड़ी संख्या में मतदान करें।

इन सीटों पर हो रहा मतदान

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार की 8 सीटें, हरियाणा की सभी 10 सीटें, जम्मू-कश्मीर की 1 सीट, झारखंड की 4 सीटें, दिल्ली की सभी 7 सीटें, ओडिशा की 6 सीटें, उत्तर प्रदेश की 14 सीटें और पश्चिम बंगाल की 8 सीटें शामिल हैं। . मौजूदा चुनावों के पहले पांच चरणों में 25 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 428 संसदीय सीटों पर मतदान पहले ही पूरा हो चुका है। 

11.13 करोड़ से अधिक मतदाता देंगे वोट

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 11.13 करोड़ से अधिक मतदाताओं में 5.84 करोड़ पुरुष, 5.29 करोड़ महिला और 5120 तीसरे लिंग के मतदाता छठे चरण के चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। इस चरण के चुनाव को संपन्न कराने में लगभग 11.4 लाख मतदान अधिकारी शामिल हैं। 

2 पूर्व CM के भाग्य का फैसला करेगा मतदान 

आज का मतदान 2 पूर्व मुख्यमंत्रियों के भाग्य का भी फैसला करेगा, जिसमें करनाल से चुनाव लड़ रहे भाजपा के मनोहर लाल खट्टर और अनंतनाग-राजौरी से चुनाव लड़ रही पीडीपी की महबूबा मुफ्ती का नाम शामिल है। मैदान में कुछ प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा, बांसुरी स्वराज, सोमनाथ भारती, मनोज तिवारी, कन्हैया कुमार, दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ', धर्मेंद्र यादव, अभिजीत गंगोपाध्याय, अग्निमित्रा पॉल, नवीन जिंदल, राज बब्बर, दीपेंद्र सिंह हुडा, कुमारी शैलजा, अपराजिता सारंगिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी शामिल हैं।

PTC NETWORK
© 2024 PTC Bharat. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network